रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्यौथर जनपद पंचायत के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) को लोकायुक्त पुलिस ने 36 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक जनपद पंचायत त्यौथर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विजय त्रिपाठी को उमेश कुमार तिवारी से 36 हजार रुपए की रिश्वत की राशि लेते पकडा है। आरोपी अधिकारी ने गौशाला साम्रगी के 8 लाख रुपए के बिल भुगतान के लिए उमेश से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सौदा 36 हजार रुपए में तय होने पर उमेश आरोपी विजय त्रिपाठी को रिश्वत की राशि देने पहुंचा तभी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने विजय त्रिपाठी को 36 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
