इंदौर। इंदौर में बुधवार को 381 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 18 हजार 321 हो गए हैं। आज छह और मौत के बाद इंदौर में कुल मृतक 479 हो गए। आज 3004 सेम्पल की जांच में 381 पॉजिटिव व 2615 निगेटिव मिले।

सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 2 लाख 61 हजार 499 की जांच की जा चुकी है। आज 1780 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 42490 है। इधर 852 मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 13 हजार 130 हो चुके हैं। शहर में एक्टिव मरीज का आंकड़ा 4712 है।