ग्वालियर | किसानों की आय को दोगुना करने और खेती किसानी के क्षेत्र में किए जा रहे नए-नए प्रयोगों से किसानों को अवगत कराने के उद्देश्य से ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अप्रैल से 2 मई तक सम्पूर्ण प्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर जिले में भी कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। किसानों को जागरूक बनाने और शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये कृषि क्रांति रथों द्वारा सम्पूर्ण जिले में भ्रमण कर रहे हैं।
उपसंचालक कृषि डॉ. आनंद कुमार बड़ौनिया ने बताया कि राज्य शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में कृषि महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे-पशु पालन, उद्यानिकी, मछली पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार से वर्तमान फसलों की उत्पादकता बढ़ाना एवं नवीन फसल (किस्मों) की संभावनाओं के आधार पर भविष्य में प्रदेश के फसल चक्र को परिवर्तन कर कृषि को लाभ का धंधा बनाना मुख्य उद्देश्य है। उद्यानिकी विकास एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ोत्तरी महोत्सव के मुख्य आधार के रूप में शामिल करें। इस बार प्रत्येक विकासखण्ड में दो कृषि क्रांति रथ चलाये जा रहे हैं। जो 2 मई तक विकासखण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में पहुँचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *