ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के कांग्रेस नेता दर्शन सिंह का आज यहां हृदयाघात की वजह से निधन हो गया। सिंह को नोटबंदी के संबंध में पार्टी की ओर से आयोजित राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान असहज महसूस होने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि उनका निधन का कारण हृदयाघात है। इसके पहले कांग्रेस की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में उन्होंने हिस्सा लिया और उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया से चर्चा भी की। कुछ समय बाद उन्हें असहज महसूस हुआ और तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वे लगभग 50 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से ग्वालियर ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश में शोक की लहर छा गयी।