मुलताई ! दो युवकों की द्वारा छेड़छाड़ के बाद धमकी दिए जाने से परेशान होकर एक युवती ने जहर खा लिया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। पुलिस से इस मामले में दो युवकों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मामला मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम सोनोरा का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इटारसी निवासी मनोज बिंझाड़े एवं सोनोरा निवासी गुरू मोहबे द्वारा गांव की ही एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी जब वह पानी भरने जा रही थी। आरोपियों ने युवती का हाथ पकड़ लिया और धमकी भी दी। इससे घबराकर जब युवती ने आवाज लगाई तो उसके परिजन आ गए, उसी समय दोनों आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद युवती ने घर में आकर चूहामार जहर खा लिया। युवती को गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने आरोपीह मनोज एवं गुरू के खिलाफ धारा 354, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
