छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिले के बटकाखापा थाना क्षेत्र में एक युवक लंबे समय से पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। ससुराल में रहते हुए नाबालिग साली को उसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुराचार किया। बताया जा रहा है कि बीते फरवरी माह में युवक अपनी उस साली को जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गया था घर लौटने के बाद नाबालिग ने आरोपी जीजा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि छिंदवाडा के बटकाखापा निवासी विश्राम इवनाती 25 वर्ष शादी के कुछ दिनों बाद से ही पत्नी के साथ अमरवाड़ा स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। इसी बीच आरोपी ने नाबालिग साली के साथ दुराचार किया और बीते फरवरी माह में उसे जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गया था आरोपी के चंगुल से निकली पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
छिंदवाडा में अन्य मामला उमरेठ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म का सामने आया है। जिसमे पीडिता 5 माह की गर्भवती बताई जा रही है। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय निलेश बुनकर ने दुराचार किया था। दुराचार की शिकार नाबालिग गर्भवती हो गई है। गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
