भोपाल ! शाहजहांनाबाद थाने में एक नाबालिग के साथ करीब छह महीने से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हो पाया जब पीड़ता गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि पीडि़ता के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग अपने मां-बाप के साथ बाजपेयी नगर में रहती है। 19 नवंबर 2015 को जब वह घर पर अकेली थी अचानक उसके जीजा ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसके परिवार वालों को मारने की धमकी दी। नाबालिग ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं कहा। पीडि़ता के मुताबिक जब भी वह घर पर अकेली होती थी, उसका जीजा उसके साथ दुष्कर्म करता था। लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीडि़ता बीमार रहने लगी। इलाज के दौरान पता लगा कि वह गर्भवती है । पुलिस ने आरोपी जीजा के पुलिस की गिरफ्त में ले लिया गया।
