धार। पर्यटन स्थल जाेगीभड़क में रविवार काे बड़ा हादसा टल गया। कारम नदी में अचानक पानी बढ़ने से पुलिया पर खड़ी पर्यटकाें की तीन कारें बह गईं। एक कार खाई में जा गिरी, जबकि दो काे ग्रामीणाें ने रस्सी से बांधकर बाहर निकाल लिया। शुक्र है कि हादसे के वक्त कारों में कोई नहीं था। ये कारें इंदौर से आए पर्यटकों की बताई जा रही है। 

पर्यटक कार को पुलिया पर खड़ी कर घूमने चले गए थे। प्रत्यक्षदर्शी ढाल सरपंच प्रतिनिधि सुखराम मकवाना ने बताया कि पहाड़ी नदी में अचानक से पानी का बहाव आता है। यहां का पानी गहरी खाई में जाकर गिरता है। सैलानियाें काे इसका अंदाजा नहीं हाेता है। इसके पूर्व में भी एक लड़का यहां से बह चुका है।

गुजरी के समीप एबी राेड पर भैरूघाट के नजदीक ग्राम पंचायत ढाल के पर्यटन स्थल जाेगीभड़क में रविवार काे बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी कारम नदी में अचानक पानी बढ़ने से पुलिया पर खड़ी पर्यटकाें की दो कार बह गई। एक अन्य कार काे ग्रामीणाें ने रस्सी से बांधकर बचा लिया। बही कार इंदौर से आए पर्यटकों की बताई जा रही है। हालांकि कार में काेई भी सवार नहीं था। पर्यटक कार को पुलिया पर खड़ी कर घूमने चले गए थे। प्रत्यक्षदर्शी ढाल सरपंच प्रतिनिधि सुखराम मकवाना ने बताया कि पहाड़ी नदी में अचानक से पानी का बहाव आता है।

सैलानियाें काे इसका अंदाजा नहीं हाेता है। इसके पूर्व में भी एक लड़का यहां से बह चुका है। यहां का पानी गहरी खाई में जाकर गिरता है। पर्यटकाें की संख्या बढ़ने के बावजूद यहां सुरक्षा के काेई इंतजाम नहीं है। जिस समय पानी बड़ा उस दौरान सैलानी झरने के पास नहा भी रहे थे। पानी बढ़ने से सभी वहां से भाग गए। धामनाेद टीआई राजकुमार यादव ने बताया सूचना पर पुलिसबल भेजा था। जिन लाेगाें की कार बही है वह घटनास्थल पर नहीं मिले। जैसे काेई सूचना आएगी आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *