ग्वालियर। भिण्ड जिले की रौन थाना पुलिस ने कल रात्रि को डकैती की योजना बनाते 5 हथियारबंद बदमाशों को गिरतार किया है। पकडे गए बदमाशों के पास से दो कट्टा व सात जिन्दा कारतूस जप्त किए गए है। सभी बदमाश उत्तरप्रदेश के इटावा व फिरोजाबाद के बताए गए है।
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने आज यहां बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि रौन तहसील कार्यालय के पीछे खाली पडे सरकारी क्वार्टर में कुछ संदिग्ध बदमाश देखे गए है। रौन थाना पुलिस ने भारी पुलिसबल के साथ खाली पडे क्वार्टर की रात्रि में ही घेराबंदी कर संतोष कुमार, मनोज कुमार, होतीलाल, पवन व ध्यानचन्द को गिरतार कर उनके पास से दो 315 बोर के कट्टा, सात जिन्दा कारतूस व ताला काटने सहित कई औजार बरामद किए गए है।
पकडे गए बदमाश उत्तरप्रदेश से आए थे और बडी बारदात करने वाले थे कि पुलिस ने पकड लिए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
