भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए गए विवेक जौहरी अब 30 सितंबर 2020 को सेवानिवृत नहीं होंगे। राज्य सरकार ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए उनका कार्यकाल दो साल करने का आदेश जारी किया है। जौहरी अब 4 मार्च 2022 को सेवानिवृत होंगे। उन्हें पांच मार्च को पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। तब जारी आदेश में उनके कार्यकाल का जिक्र नहीं था।

सरकार ने नया आदेश उनके कार्यकाल के लिए ही निकाला है। अब तक यह नियम रहा है कि जो भी डीजीपी बने, उनका कार्यकाल 60 साल की आयु तक रहता है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब सरकार ने किसी डीजीपी का कार्यकाल तय उम्र से लगभग डेढ़ साल ज्यादा बढ़ाया है।

सरकार ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के 2006 के एक आदेश का हवाला दिया। इसमें शीर्ष अदालत ने उत्तरप्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की याचिका पर फैसला दिया था कि डीजीपी का कार्यकाल दो साल का होगा। कोर्ट ने इसमें छह बिंदु तय किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *