ग्वालियर। ड्रेस कोड सिस्टम को ठेंगा दिखाने वाले अधिकारियों को लेकर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह से पूछे गये सवाल के जबाब में कलेक्टर ग्वालियर श्री सिंह ने कहा कि ड्रेस कोड व्यवस्था को सख्ती के साथ लागू करेंगे और इस संदर्भ में वह आज ही सर्कुलर जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड सिस्टम का पालन नहीं करने वालों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। यहां बता दें कि कलेक्टर की पत्रकार वार्ता में जिला महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी राजीव सिंह जींस व शार्ट टी शर्ट पहने हुये थे। इस ड्रेस पर पत्रकारों ने कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया तो उन्होंने कहा इस संबंध में सख्ती के साथ कदम उठाऊंगा।
