बेगमगंज/रायसेन ! रायसेन जिले में एक दबंग युवक की हरकतों से परेशान होकर दो बहनों ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में दोनों बहनों को उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार बेगमगंज के ग्राम मेहगांव टप्पा में दो सगी बहनों ने सुबह 11 बजे कीटनाशक पी लिया। दोनों लड़कियों की उम्र क्रमश: 15 और 19 वर्ष है। उनकी हालत बिगडऩे पर गांव वालों ने 100 और 108 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से दोनों को गंभीर हालत में रायसेन ले जाया गया।
लड़कियों के भाई ने पुलिस को बताया कि गांव का दबंग राजू लगातार उसे और बहनों को परेशान करता रहता है। बीते दिन भी उसने मारपीट की थी और रविवार को भी उसने घर पर आकर धमकाया था, इससे परेशान होकर दोनों बहनों ने कीटनाशक पी लिया। दोनों लड़कियों की हालत गंभीर है, लिहाजा उन्हें उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है।
मजदूरी पर निर्भर है परिवार
पिता के निधन के बाद दोनों बेटियां अपनी माँ के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती हंै। परिवार में अन्य कोई कमाने वाला मुखिया नहीं होने से परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, परिवार में एक छोटा भाई है।
इनका कहना है
दोनों युवतियों को 108 की मदद से सिविल अस्पताल लगाया गया। जहां उपचार के बाद रायसेन रेफर किया गया है। युवतियों की हालत गंभीर होने से उनके बयान दर्ज नही किये गये है। आरोपी राजू लोधी द्वारा रात्रि में भी विवाद किया था,इससे पहले भी पीडि़तों द्वारा 100 डायल को फोन किया,लेकिन समझाई के बाद राजीनामा हो गया था। बयानों के बाद ही स्थिति सामने आयेगी। प्रकरण की विवेचना की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।
अजय दुबे, थाना प्रभारी बेगमगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *