भोपाल। मध्यप्रदेश की चम्बल ज्यादा दिनों तक दस्यु विहीन नहीं रह सकती है। अब नए दस्यु गिरोह फिर से चंबल में अपनी आमद दर्ज करा चुके है। एक बार फिर चंबल में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 25 हजार रुपए के इनामी दस्यु सरगना गुड्डा गुर्जर ने अपनी आमद ही दर्ज नहीं कराई है बल्कि गांव वालों से अबैध बसूली और सुन्दर लडकियों को गिरोह में रखने का खुलेआम एलान भी कर दिया है।
मध्यप्रदेश के मुरैना में पुलिस अधीक्षक डॉं.असित यादव जन सुनवाई कर रहे थे। मुरैना के आदिवासी बाहुल्य धोबिनी गांव के करीब एक सैकडा ग्रामीण इस जन सुनवाई में पहुंचे। ये लोग बिजली-पानी की शिकायत लेकर नहीं आए थे बल्कि डरे हुए थे। उनकी आंखों में डकैतों की दहशत थी। गांव वालों का कहना था कि दस्यु सरगना गुड्डा गुर्जर और उसका गिरोह आया था। वो हर घर से 500 रुपए वसूल ले गया और अब उनकी बेटियां मांग रहा हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि दस्यु सरगना गुड्डा गुर्जर गिरोह लम्बे समय से सक्रिय है। पुलिस उसके सिर पर इनाम बढ़ती जा रही है और वो बेखौफ वारदातें कर रहा है। हालात यह है कि शाम के बाद आदिवासी धोबनी के जंगलों से निकलने को तैयार नहीं हैं। पहले वो जंगल से गुजरने वाले यात्रियों को लूटता था, अब गांव में घुसकर ना केवल हर घर से वसूली बांध रहा है बल्कि मनपसंद लड़कियां भेजने को भी कह रहा है। दस्यु सरगना गुड्डा गुर्जर का कहना है कि दस्यु सरगना निर्भय गुर्जर, सलीम गुर्जर गिरोह में लडकियां रख सकते थे तो क्या उसे हक नहीं है। दस्यु सरगना गुड्डा गुर्जर ने खुलेतौर पर एलान कर दिया है कि उसे सुन्दर लडकियां चाहिए जो गिरोह की रौनक बढा सके। जो लडकी गिरोह में भेजने की मना करेगा उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा। ग्रामीणजन इसे धमकी न समझे।
पुलिस अधीक्षक डॉं. असित यादव का कहना है कि ग्रामीणों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकडने के लिए चंबल के बीह डमें सर्चिंग कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *