नई दिल्ली। देश में 30 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस महामारी के  संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक तेजी से वृद्धि दर्ज की। इस दौरान 32,524 सक्रिय मामले बढ़े। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 4,81,965 हो गई है। विभिन्न राज्यों से शनिवार की देर रात तक जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान कोरोना संक्रमण के 61,187 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 69 हजार 559 हो गयी है।

इसी अवधि में 28,337 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,13,21,187 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,81,965 हो गये हैं। इसी अवधि में 303 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,61,578 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 94.85 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर दो प्रतिशत के पार 3.80 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.35 फीसदी है। इस बीच देश में अब तक पांच करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। आज देश के करीब 30 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि हुई है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में इस दौरान 35,726 नए मामले सामने आए है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर बढ़कर 3,03,475 हो गयी है। राज्य में 14,523 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 23 लाख के पार पहुंच गयी है जबकि 166 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 54,073 हो गया है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 26.73 लाख से अधिक हो गयी है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 3162 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  इस दौरान 11 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़कर 4061 हो गई है। इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 511 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 17836 हो गई है। पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं आज यहां 2820 नये मामले सामने आए और 46 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में 46 लोगों की मौत के साथ अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 6621 तक पहुंच गयी है तथा राज्य में 2820 नये मामले आने से कुल सक्रमित की संख्या बढ़कर दो लाख 28 हजार तक हो गये हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में सक्रिय मरीज 23271 हो गये हैं। अब तक राज्य में 58 लाख दस लाख से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिये जा चुके हैं और एक लाख 98 से अधिक लोग स्वस्थ हुये हैं। चौथे नंबर पर कर्नाटक है यहां बीते दिन 2886 नए मामले समाने आए और आठ लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *