भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता किसी से डरते नहीं है। उन्होंने यह बात आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। उनके साथ इस पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल थे। दिग्विजय सिंह ने उन पर लगे आरोपों पर कहा कि सरकार को जो जांच करवाना है, वह करवा ले। कांग्रेस का कार्यकर्ता डरता नहीं है। जब जमीन खिसकने लगती है तो केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग किया जाता है। इस लड़ाई को हम राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा और अदालत में लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *