ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की गोहद विधानसभा उपचुनाव में काग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव के समर्थन में नया बस स्टैंड पर सभा का आयोजन मध्यप्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य आतिथ्य में किया गया मंच पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिह उर्फ राहुल भैया ,डॉ गोविंद सिह ,विधायक सुनीता पटेल ,देवाशीष जरारिया, मिर्ची बाबा रामनारायण हिंडोलिया, रवि मुदगल ,मेवाराम जाटव ,उपस्थित थे मंच का संचालन राघवेंद्र शर्मा ने किया
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आखिर मेरा क्या कसूर था आखिर मैने तो विकसित और विकासशील मध्यप्रदेश प्रदेश की कल्पना की थी मेरा तो प्रयास था कि मध्यप्रदेश की पहचान बदले विश्वास बने जिससे निवेश आये हमने नीति नियत का परिचय दिया सौदा नही किया सौदे पर बनी सरकार हमें नही चाहिये उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनी तो हम किसानों का ऋण माफ करेंगे आपके बल शक्ति से हम चम्बल क्षेत्र की तस्वीर व तकदीर बदलेंगे उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह से बड़ा कोई नोटंकी बाज नही है इतने बड़े घोषणाबाज है कि पहले वो जेब मे नारियल लेकर चलते थे अब ट्रक में भरकर चलते है वो मुझसे 15 माह का हिसाब मांगते है आपने 15 साल में प्रदेश का बर्बाद कर दिया है उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुलामी से चम्बल क्षेत्र मुक्त हो गया उन्होंने प्रशासन पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की कठपुतली बनकर काम न करे अन्यथा 3 के बाद 4 तारीख भी आती है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि रणवीर जाटव गिर्राज दंडोतिया उनसे मुलाकात की थी सिंधिया तो मोहरा बन गए और सिंधिया परिवार का इतिहास से तो सभी परिचित है उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी तो प्रदेश में उधोगो का विकास ,माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रहे थे और भाजपा ने नोटो की ताकत से जनता के बोट से चुनी सरकार बदल दी ऐसे तो लोकतंत्र से लोगो का विश्वास उठ जाएगा।
यहाँ डॉ गोविंद सिह ने कहा कि रणवीर जाटव जैसा धोखेबाज आपको दुनिया मे नही मिलेगा उसने हमें एक दो बार नही अपितु कई बार धोखा दिया उन्होंने कहा कि हत्या के प्रकरण में भी एक बार सजा मिलती है लेकिन मेवाराम तो तीन बार चुनाव हार गया है अब तो उसे माफ कर दीजिए उन्होंने कहा भाजपा ने यहाँ के शासक रहे भीम सिह राणा की मूर्ति स्थापित कर अनावरण न करे उन्हें कैद कर शासक का जनता जनार्दन का अपमान किया लेकिन हम सरकार में आते ही मूर्ति का अनावरण कर सम्मान वापस दिलाएंगे रणवीर ने पहले भी कभी कई बार गद्दारी की है इसलिए हमने उनकी कॉक्सी सरकार पर पूरी सीडी बनाई है जिसे समय आने पर चलाएंगे।
