भिण्ड। भिण्ड जिले के अटेर में उपचुनाव के लिए हुए आज मतदान में आधा दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों पर भारी उपद्रव हुआ है। सबसे ज्यादा स्थिति फूप थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरी में मतदान केन्द्र क्रमांक 61, 62 पर देखने को मिली। जहां करीबन दो सैकडा उपद्रवियों ने मतदान केन्द्रों पर कब्जा कर लिया और वोटिंग करने लगे। मतदान केन्द्रों पर आए मतदाताओं को उपद्रवियों ने लाठी, डंडा और हथियारों के दम पर धमकाया और भारी पत्थरबाजी कर दहशत फैला दी। उपद्रवियों पे मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए लगाए गए सीआरपीएफ के जवानों पर भी हमला कर उनके हथियार छीनने की कोशिश की। हालात बिगडने पर सीआरपीएफ के जवानों ने भी हवाई फायर किए। मतदान केन्द्रों पर किए गए कब्जे की जानकारी जब कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे को लगी तो मौके पर पहुंचे हेमत कटारे पर भी हमला कर दिया। सीआरपीएफ के जवानों ने कडी मशक्कत के बाद हेमंत कटारे को मौके से बाहर निकाला तभी पत्रकारों का दल मौके पर पहुंचा तो हमलाबरों ने मीडियाकर्मियों पर भी हमला कर उनकी गाडी को तोड दिया। सूचना के बाद भी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तब कहीं जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका।
कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भदौरिया के इशारे पर कलेक्टर वी किरण गोपाल, एसपी सुशांत सक्सेना और मतदान केन्द्रों पर चुनाव कराने वाले पीठासीन अधिकारी भाजपा को जिताने का काम कर रहे है। 40 से अधिक मतदान केन्द्रों पर पूरी तरह कब्जा कर लिया गया है। अतिसंवेदनसील मतदान केन्द्रों पर बहुत कम सुरक्षा बल लगाया गया था जिससे भाजपा समर्थक मतदान केन्द्र पर कब्जा कर सके। हेमंत कटारे ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर वी किरण गोपाल से मुलाकात कर नाराजगी जाहिर की और कहा कि प्रशासन के अधिकारी निष्पक्ष चुनाव नहीं करा रहे है। कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को मतदान तक नहीं करने दिया गया। हेमंत कटारे ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों की शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *