इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के चन्दन नगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या कर उसे घर में दफ़नाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी ने बताया की आज सुबह घनश्याम (24) का अपने पडोसी से विवाद हो गया। इस पर घनश्याम ने पड़ोसी को धमकाते हुए कहा कि तुझे भी काजल की तरह मारकर ज़मीन में गाड़ दूंगा।
पडोसी द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर घनश्याम के घर की खुदाई की गई जिसमें एक नरकंकाल मिला। पुलिस पूछताछ में घनश्याम ने कंकाल अपनी प्रेमिका काजल (21) का बताया हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद घनश्याम ने काजल की हत्या कर दी थी।
