इंदौर ! मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बदमाश का वारंट तामील करवाने उसके घर पहुंचे दो पुलिस कर्मियों पर परिजनों ने हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार आज परदेशीपुरा की लाल गली में शातिर बदमाश हितेश मिमरोट का वारंट तामील करवाने पहुंचे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अशोक पटेल और आरक्षक जितेन्द्र गोयल पर बदमाश के परिजनों ने हमला कर दिया जिससे दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस मामले में रामदेव मिमरोट, उसकी पत्नी, पुत्री, पुत्र गोलू को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।