भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व उनके भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के विचारों में काफी मतभेद है। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कमलनाथ से कहा था कि वह मजबूर मुख्यमंत्री बनें, मजबूर नहीं। लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि अभी भी कमलनाथ सरकार बचाने में लगे हैं इसलिए कहीं कोई विकास नहीं हो रहा है। सभी विकास के कार्य ठप्प पडे है।
ल्क्ष्मण सिंह की प्रतिक्रिया पर उनके बडे भाई दिग्विजय सिंह ने अपने भाई को नसीहत दी है कि वह सार्वजनिक बयानबाजी न करें। कोई बात है तो वह कमलनाथ से मिलकर उनसे हूबहू बात करें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार पूरे 5 साल चलेगी और अगले 5 साल की तैयारियां अभी से शुरु कर दी गई है।