भोपाल ! भाजपा नेता सुशील वासवानी एक समय मप्र सडक़ परिवहन निगम में बस कंडक्टर भी रह चुके है। अब वे करोड़ों के आसामी है। उनके परिवार के सदस्यों ने बिल्डर, सुजुकी शोरुम संचालन, नगर निगम के ठेके लेने सहित कई क्षेत्रों में अपना काम फैलाकर अपना कारोबार काफी फैला लिया है।
वासवानी भाजपा के रसूखदार नेता है। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस)से भी जुड़े हुए है। वासवानी लंबे समय तक राज्य सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष रहे है। हाल ही में यहां एलईडी बल्व आदिम जाति कल्याण विभाग को बाजार से काफी अधिक दरों पर आपूर्ति किए जाने का मामला सामने आया था। इसको लेकर आवास संघ के तीन अधिकारियों को निलंबित भी किया गया था। वासवानी और उनके रिश्तेदारों की लालघाटी, एमपी नगर और बैरागढ़ मे सुदर्शन होटल है। वासवानी के बेटे का एमपी नगर में सुजूकी शोरुम है। वासवानी के परिजनों का नगर निगम में कचरा ढोने वाली ट्राली और अन्य सामग्री की आपूर्ति का भी ठेका है।
अवैध निर्माण : सूत्रों के अनुसार वासवानी ने बैरागढ़ में जो महानगर कोआपरेटिव बैंक बनाया है उसमें आधा निर्माण अवैध है। इसी तरह उन्होंने एक चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी काफी हिस्सा अवैध रूप से बनाया है जिसकी एनओसी भी नहीं ली गई। इनके निवास की चार दीवारी भी बारह फिट जमीन पर अवैध बनाई गई है। वासवानी के संघ और भाजपा नेताओं से संबंध और रसूख के चलते नगर निगम और प्रशासन इन पर कार्यवाही करने से पीछे हटता रहा है।
सरकारी भूखंड वितरण में भी गोलमाल: वासवानी जब आवास संघ के अध्यक्ष रहे थे उस दौरान रचना नगर में आवास संघ द्वारा वितरित किए गए आवासीय भूखंडों के वितरण में भी जमकर गोलमाल किया गया। इसको लेकर भी लोकायुक्त में शिकायत की गई थी जिसकी लंबे समय तक जांच चली है। अभी भी यह मामला खत्म नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *