इटारसी ! सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार कर विगत 16 वर्र्ष से अपनी विधवा बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले कलयुगी पिता को पुलिस ने लगभग 8 माह की कड़ी मशक्कत के बाद डोलरिया से गिरफ्तार कर लिया। घटना लगभग 8 माह पुरानी है, शहर के समीपस्थ ग्राम में रहने वाली एक युवती ने 8 जून 2015 को अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।
युवती के अनुसार जब वह नाबलिग थी, तब से उसके पिता उसके साथ दुराचार कर रहे थे। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धार 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन थाने में मामला दर्ज होने के बाद से वह पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। सोमवार को उसके डोलरिया में होने की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
समीपस्थ ग्राम निवासी गणेश चौरे के परिवार में पत्नी के अलावा 1 पुत्री और एक पुत्र है। पेशे से मजदूरी करने वाला गणेश चौरे शुरू से ही अय्याश प्रवृत्ति का है। गांव की कुछ महिलाओं के साथ संबध बनाने वाले गणेश की नजर लगभग 16 वर्ष पूर्व अपनी नाबलिग पुत्री पर पड़ गई। दुलार के नाम पर उसके साथ छेडख़ानी करते हुए एक दिन उसने अकेला पाकर अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन उसके शोर मचाने पर वह घर से भाग गया। घटना के बाद किशोरी ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी, अपने पति की करतूत से नाराज मां ने उसे खरीखोटी सुनाई। अपनी गलती का एहसास कर उसने पत्नी और बेटी से माफी मांग ली। कुछ दिन सामान्य रहने के बाद एक दिन जब युवती की मां मजदूरी करने गई थी, तभी मौका पाकर उसने चाकू की नोंक पर बेटी के साथ बलात्कार किया और घर से फरार हो गया। मां के घर वापस आने पर युवती ने अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया, लेकिन लोक लाज के डर से दोनों चुप रही। घटना के बाद उसने कई बार अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मां बेटी की बेरहमी से मारपीट की। रोज-रोज की प्रताडऩा से तंग आकर एक दिन मां बेटी ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद मानते हुए उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। जेल से वापस आने के बाद भी उसकी दबंगई कम नहीं हुई, जब भी मौका मिलता वह अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर भाग जाता था। व्यथित मां ने अपनी बेटी की शादी कर दी। मां को उम्मीद थी की शादी के बाद उनकी बेटी को प्रताडऩा से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन उनकी सोच गलत थी। हवस की आग में अंधे पिता ने उसका पीछा सुसराल तक नहीं छोड़ा। बताया जाता है की बेटी से मिलने के बहाने उसने कई बार सुसराल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। लगभग 1 वर्ष पूर्व युवती के पति की एक हादसे में मौत होने पर सुसराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वह पुन: अपने मायके में आकर रहने लगी। इसी बीच पिता भी जेल से छूट कर गया था। युुवती का दुर्भाग्य ने यहां भी उसका साथ नहीं छोड़ा। विगत 7 जून 2015 को उसने पुन: अपनी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद मां बेटी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।
लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी तलाश मे जुटी पुलिस संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच रविवार को मुखबिर से उसके डोलरिया में होने की जानकारी लगने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *