मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार बेहद खूबसूरत पारिवारिक फिल्म है और दर्शको को बेहद पसंद आयेगी। सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर पर बनी फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार में गुंजन पंत, प्रेम सिंह,विमल पांडेय, पल्­लवी कुलकर्णी, दीपक सिन्­हा, विनोद मिश्रा, जे पी सिंह, अरूण कुमार दुबे, सुनील दत्त पांडेय, जे के चौहान, साहब लालधारी, पूनम राय, रवीना सिंह, चंद्र मुखी आदि मुख्­य भूमिका में हैं।

‘चांद जइसन दुलहिन हमार’ 21 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज होगी। गुंजन पंत ने बताया, ‘‘चांद जैसन दुलहीन हमार बेहद खूबसूरत पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में बहुत अच्छे कलाकार हैं। फिल्म का गीत-संगीत काफी अच्छा है। फिल्म में मेरा किरदार एक सीधी सादी बहु है। परिवार के सदस्यों को सहेज कर रखती है और उन्हें भरपूर प्यार देती है।

मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि सभी लोग यह फिल्म जरूर देखें और मुझे अपना ढ़ेर सारा प्यार और आर्शीवाद दें। मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह फिल्म जरूर पसंद आयेगी। गौरतलब है कि फिल्म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। फिल्­म के संगीत निर्देशक सावन कुमार हैं तथा गीत प्­यारेलाल यादव, शेखर मधुर, विनय निर्मल और पिंटू गिरि के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *