ग्वालियर। ग्वालियर की गेडेवाली संड़क स्थित सत्यनारानण की टेकरी पर श्री दिगंबर जैन बाहुबली तीर्थधाम ट्रटी एवं मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज के मंगल आर्शीवाद से 18 सितबंर से 16 अक्टूबर तक अधिमासम मे आयोजित विश्व शांति महामंडल एवं संकट मोचन विधान का आयोजन सुख, शांति,समाद्धि व कोरोन समाप्ति के लिए आज गुरूवार को प्रीतमचंद राजकुमार जैन परिवार की ओर से महामंडल विधान आयोजित किया गया।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि विधानचार्य पंडित अनुभव प्रकाश जैन ने मंत्रो का उच्चरण करते हुए भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा प्रीतमचंद राजकुमार जैन सहित इंद्रो ने जयकारो के साथ किया। वही अभिषेक के उपरांत महिलाओ ने भगवान की आरती उतारी। इस मौके पर मदिर समिति के सौरभ जैन, विकाश जैन, पारस जैन, विवेक जैन, आदि लोग मौजूद थे।
विधानचार्य पंडित श्री अनुभव प्रकाश जैन एवं सोनल जैन ने कोरोना संकट समाप्ति के लिए प्रीतमचंद राजकुमार जैन परिवार सहित 48 परिवारो के इंद्र-इंद्राणियो केशरिया वस्त्र धारण कर संकट मोचन विश्वशांति महामण्डल विधान विधि विधान के साथ अष्ट्रद्रव्य से पूजा आर्चना कर भगवान जिनेंद्र को अघ्र्य समर्पित किए।
महिलाओ ने संगीतमय महावीर नाम लागे मुहे प्यारा-प्यारा…….बाजे कुडलपुर में बधाई की नगरी में वीर जन्मे महावीर जी…….महावीर की मूंगावणी मूरत मनहारी कलष ढलो रे नार नारी……….जैसे भजनो पर ने भक्तिकर नृत्य किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि 1 माह तक आयोजित विश्वशांति महामंडल विधान का समापन आज 16 अक्टूबर को मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में हुआ।
