संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है। इसके बाद तमाम लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। फिल्मी सितारों ने भी संघर्ष विराम का स्वागत किया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

मलाइका ने ईश्वर को कहा शुक्रिया

दोनों देशों की बीच संघर्ष विराम की खबर सामने आने के बाद मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया है।

र्फी ने इंस्टा स्टोरी पर साझा किया ट्रंप का पोस्ट
मॉडल और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने भी संघर्ष विराम की सूचना अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा कि रात में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं! इस महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!” उर्फी ने ट्रंप का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

स्वरा भास्कर ने जताई खुशी
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट शेयर किया है। संघर्ष विराम की खबर पर उन्होंने खुशी जताई है।

करीना-परिणीति ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री करीना कपूर ने संघर्ष विराम पर खुशी जताते हुई लिखा है, ‘रब राखा। जय हिंद’। वहीं परिणीति चोपड़ा ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘ओम नम: शिवाय’।

शेखर कपूर बोले- ‘भारत विकास लक्ष्य पर आगे बढ़ेगा’

अभिनेता और निर्देशक शेखर कपूर ने युद्ध संघर्ष को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘आज युद्ध विराम की घोषणा की गई। शाम 5 बजे से सेना की वापसी शुरू हो गई। उम्मीद है कि भारत के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करने वाले सभी लोगों को अब एहसास हो गया होगा कि हमारा नेतृत्व सख्त और उचित कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगा। अब भारत उस काम को आगे बढ़ा सकता है, जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। हमारे राष्ट्र के विकास लक्ष्य’।