भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 में धन के गलत इस्तेमाल के आरोप को प्रमाणित पाया है।
लोकसभा चुनाव 2019 के समय कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से उनके बेटे नकुल नाथ ने चुनाव लड़ा था। माना जा रहा है कि यह सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। इधर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की शर्मनाक शिकस्त के बाद कमलनाथ से प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष दोनों पदों पर इस्तीफा देने की मांग की जा रही है।