ग्वालियर। इस समय मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान भोपाल से कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री आरिफ अकील ने भिण्ड जिले में पावरमेक में कंपनी द्वारा किए जा रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर सवाल किए। जिसका जवाब मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह दे रहे थे। क्योंकि मामला भिण्ड जिले में अवैध उत्खनन को लेकर उठाया गया था तो भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भी इस पर सवाल जवाब कर दिए। संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों के ऊपर कार्रवाई करके आप क्या जताना चाहते हैं। पावर में कंपनी द्वारा नदी के अंदर बड़ी संख्या में पनडुब्बियों को डालकर अवैध रूप से रेत निकाला जा रहा है। इन पनडुब्बियों को जब पकड़ा जाता है तो आखिर उनको चलाने वाले लोग क्यों बच जाते हैं। संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि पनडुब्बियां अपने आप तो चलती नहीं होंगी, उनके पीछे जो लोग हैं उन पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जाती है। इसका जवाब मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह नहीं दे पाए।

प्रश्न अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन को लेकर था तो इसको लेकर बीते साल नदी बचाओ सत्याग्रह पदयात्रा निकालने वाले लहार विधायक पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह भी अवैध रेत उत्खनन को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गए और उन्होंने भी सरकार पर इस को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसे रोके जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *