ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड के वरिष्ठ कांगे्रस नेता एवं भिण्ड नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष शांतिस्वरुप शाक्य का आज निधन हो गया।
शांतिस्वरुप शाक्य कोरोना संक्रमित थे। पिछले दिनों उनकी कोरोना की जांच की गई तो वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। इलाज के बाद उनकी दुबारा जांच में वह कोरोना निगेटिव पाए जाने पर उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। उनको सांस लेने में बराबर परेशानी हो रही थी। आज सुवह उनका निधन हो गया। शांतिस्वरुप शाक्य 72 साल के थे।