ग्वालियर। भिण्ड जिले के अटेर से दिल्ली के लिए जा रही यात्री बस यमुना हाईवे पर मथुरा व नोएडा के बीच खडे ट्रक से टकरा जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई तथा एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है। दोनों मृतक यात्री व घायल हुए यात्री भिण्ड जिले के अटेर के बताए गए है।
भिण्ड जिले के अटेर क्षेत्र के काफी संख्या में लोग दिल्ली में नौकरी, मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दीपावली के त्यौहार पर लोग दिल्ली से अपने घर आए थे। कल रात्रि को लोग यात्री बस से अटेर से दिल्ली जा रहे थे कि यमुना हाईवे पर मथुरा-नोएडा रोड पर बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ जाने से बस एक खडे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सर्वेश तोमर, डब्बल सिंह तोमर निवासी अटेर तथा बस चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है जिन्हें गुडगांव अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतक दोनों यात्रियों के शव अटेर लाए गए तो पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।
