ग्वालियर। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बरार ने कहा कि देश को भाजपा और आरएसएस से मुक्त कराने के लिए हमैं कुर्बानी देना होगी अन्यथा आतंकवादी हमले और व्यापमं जैसे घोटाले होते रहेंगे तथा किसानों व नौजवानों की मुश्किलें बढती जाएगी। वे कल शाम को कलेक्टेªट के समक्ष युवा कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के अवसर पर जन आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बरार ने कहा कि भाजपा ने भूमि अधिग्रहण कानून तोडना चाहा। संसद में बिल लाया गया लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी ने ऐसा नहीं करने दिया और कहा कि अगर ऐसा हो भी गया तो युवाओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर लडाई लडेंगे। राहुल गांधी पदयात्रा कर किसानों की आवाज उठा रहे है और आत्म हत्या के लिए मजबूर होने वाले किसानों के परिजनों के बीच दुःख में शरीक हो रहे है। हमारी लडाई मध्यप्रदेश के लोगों को मूर्ख बनाने का काम करने वाले मुख्यमंत्री से है, वह 15 साल से झूठ पर राज कायम किए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बरार ने कहा कि किसी के खाते में 15 लाख की राशि पहुचाने का झांसा देकर सांठगांठ से प्रचार प्रसार कराकर सत्ता में पहुंचे नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान में बिना प्रोटोकाल के पहंुचते हैं और सप्ताह भर में पठानकोट में आतंकी हमला होता है। अपनी पत्नी का सम्मान न करने वाले प्रधानमंत्री से देश की महिलाएं सम्मान की कितनी उम्मीद कर सकती है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं लहार विधायक डॉं. गोविन्द सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार सालों रही पर रैली व प्रदर्शन में सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया जबकि शिवराज सरकार में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 827 किसानों ने आत्म हत्या की है। सरकार की गलत नीतियों के कारण नौजवान क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं। इसका जबाव रतलाम व झाबुआ के चुनाव में मिल गया है। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कांग्रेस के लिए युवाओं को घर से निकालें। क्योंकि भिण्ड से जली मशाल प्रदेश भर में जलेगी।
इन्दौर विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि जहां सर्वाधिक किसानों ने आत्म हत्या की वहां मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान किया जा रहा है।
आक्रोश सभा में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा कि व्यापमं घोटाला पढने वालों का सामूहिक संहार है। कंश और शगुनी के बाद शिवराज नकली मामा साबित हो रहे है।
आक्रोश सभा के बाद भिण्ड कलेक्टर इलैया राजा टी व पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन भारी सुरक्षा घेरे में मंच पर पहुंचे और कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया।