ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल नवयुवक संघ उपनगर ग्वालियर द्वारा बीती रात्रि अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का जयंती चल समारोह निकाला गया। चल समारोह कोविड नियमों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर से घासमंडी , छोटा बाजार, सर्राफा बाजार , किलागेट व हजीरा चौराहा तक निकाला गया।

चल समारोह में महाराजा अग्रसेन का रथ भी निकाला गया, जिसमें महाराजा अग्रसेन विराजमान थे और उनकी आरती भी अग्र समाज के लोगों द्वारा की गई। स्थान-स्थान पर अग्र बंधुओं ने चल समारोह का स्वागत किया। चल समारोह में एक रथ और एक बैंड दयाल बैंड ही शामिल किया गया था। इस मौके पर अग्रवाल समाज की महिलाएं , बच्चे भी मास्क लगाये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये शामिल हुये। चल समारोह में ग्वालियर थाना पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रामबाबू गोयल सहित उनके परिजनों ने आरती उतारी, वहीं पच्ची पाडा गली पर भारत स्काउट के सहायक जिला कमिश्रर विनय अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, मेडीकल प्रतिनिधि शैलेन्द्र अग्रवाल, शशि अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल ने भी आरती उतारी। चल समारोह में अग्रवाल समाज मप्र के प्रमुख गोविंद गोयल भी शामिल हुये, अग्रवाल समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन भी किया।

चल समारोह में अग्रवाल समाज के जवाहर जैन, अशोक जैन, प्रेमचंद अग्रवाल, हर्ष जैन, विष्णु गर्ग, मयंक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मोहित जैन, विनय अग्रवाल, पार्षद विकास जैन टीटू, कमलकिशोर बंसल, गौरव जैन, शैलेन्द्र अग्रवाल, एडवोकेट प्रखर गोयल, देव जैन, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
