सागर जिले में  मानवता को एक झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के केसली थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर को सामने आई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी के खमरिया गांव की है। इस हादसेके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

चारो मासूम 7 साल से कम उम्र की

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सविता बाई लोधी पति चंद्रभान लोधी (28) और बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) और मनीषा (05 माह ) के रूप में हुई है। पुलिस और गोताखोरों की मदद से सभी शव कुएं से निकाले लिए गए है। 

पति मजदूरी के लिए गया था बाहर

परिजनो के मुताबिक महिला सविता बाई  का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया था। उसकी सास और ननद घर पर थी । सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। और दरवाजा तोड़ा तो सविता की लाश फंदे से लटकी थी। और उसकी चारो बच्चियां घर पर नहीं थी। 

कुएं से मिली मासूमों की लाशें

बताया जाता है कि सविता ने अपनी चारों बेटियों को हरपाल घोसी के खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया। पानी में डूबने से सभी बच्चियों की मृत्यु हो गई। सबसे बड़ी बेटी की उम्र मात्र 7 वर्ष थी। बच्चियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने घर के अंदर फांसी लगा ली।  पड़ोसियों और पुलिस की मदद से कुएं से चारों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस कारणों का पता लगा रही है

नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने बताया कि केसली में  सविता लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके चारों बच्चियों के शव कुएं से मिले है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  घटना के कारणों का पता कर रही है।