ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर पहुंचे और उनके छोटे भाई अजयप्रताप सिंह के निधन पर शोक जताया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह , उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर मौजूद थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह वायुयान से ग्वालियर पहुंचे। यहां से वह सीधे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के उपनगर मुरार के आर्यनगर स्थित उनके निवास पर पहुंचे और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के ऊपर यह वज्रपात है, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दे कहकर सभी ने केंद्रीय मंत्री श्री तोमर को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उनका निधन हो गया था।