इंदौर। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब सांवेर के भाजपा प्रत्याशी सिलावट ने भी मतदाताओं से दंडवत होकर आशीर्वाद मांगा।

उल्लेखनीय है कि शिवराज इस उपचुनाव में मतदाताओं को दंडवत कर वोट मांग रहे हैं। आज नामांकन भरने के दौरान सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने भी यही तरीका अपनाया और मंच से ही मतदाताओं को दंडवत प्रणाम किया।

इधर साँवेर के बाजार चौक पर बुधवार को हुए आयोजन को लेकर साँवेर पुलिस ने चुनाव प्रभारी विधायक रमेश मेंदोला और विजय व्यास के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया 100 लोगों की अनुमित लेने के विरुद्ध 3000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा होने पर यह केस दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस उपचुनाव में मेंदोला के खिलाफ यह दूसरा केस है। पहला मामला क्षिप्रा थाने में दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *