भोपाल। आधुनिकता के दौर में होम डिलीवरी के चलन का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक ऑनलाइन शॉपिंग, खाना, टैक्सी आपको घर बैठे मिल जाते थे, अब डीजल की भी होम डिलीवरी होगी। राजधानी भोपाल  में शनिवार से इसकी शुरुआत होगी| अब एप के जरिये आप घर बैठे डीजल बुलवा सकते हैं|

दरअसल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) पेट्रोल पंप ऑन व्हील सुविधा शुरू करने जा रहा है। पेट्रोल पंप ऑन व्हील सर्विस के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का जो वाहन होगा उसमें डिस्पेंस मशीन और नोजल बिल्कुल पेट्रोल पंप की तरह लगी होंगी। यह चलित पेट्रोल पंप 10 किमी के दायरे से आने वाले सभी ऑर्डर पर फ्री में डीजल की डिलीवरी करेगा। 10 किलोमीटर से ज्यादा के दायरे में दूरी के आधार पर डिलीवरी चार्ज लिया जाएगा।

घर तक डीजल की होम डिलीवरी के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने एक ऐप बनाया है, जिसका नाम हमसफर ऐप है। इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर 9977867482 नंबर पर फोन करके भी डीजल ऑर्डर किया जा सकेगा। इसके साथ ही एक टोल फ्री नंबर 1800 1039811 पर भी कॉल कर सकते हैं। अगर आप १० किमी के अंदर डीजल बुलवा रहे हैं तो चलित पेट्रोल पंप आपके आर्डर पर होम डिलीवरी का चार्ज नहीं लेगा| अगर इससे दूर है, तो दूरी के आधार पर डिलीवरी चार्ज देना होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *