भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि स्वयं में क्षमता नहीं इसलिए वे दूसरों को दोष देते है।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा ‘जिन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा, लोकतंत्र समाप्त कर आपातकाल लगाया, हज़ारों लोगों को जेल में डालकर अनेक परिवार तबाह किए, वही लोग आज भारत में लोकतंत्र न होने की बात करते हैं तो हँसी भी आती है और उनकी सोच पर दया भी आती है। राहुलजी में क्षमता नहीं है इसलिए वे दूसरों को दोष देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *