भोपाल ! प्रदेश के सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने पूर्व सैनिकों के लिये ‘वन रेंक – वन पेंशन” के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय का स्वागत किया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री आर्य ने कहा है कि पिछले 42 साल से लम्बित मांग को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरा किया है। इस फैसले से देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों एवं उनके परिजन का सम्मान बढ़ा है। इसके माध्यम से केन्द्र सरकार ने ‘जय जवान – जय किसान” के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता को भी व्यक्त किया है।
प्रदेश में 6 हजार सैनिक-विधवाओं सहित लगभग 52 हजार भूतपूर्व सैनिक हैं। इन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। भिण्ड एवं मुरैना जिले से बड़ी संख्या में युवा भारतीय सेना में सेवारत हैं।
