भोपाल !  मध्यप्रदेश विकासदर के मामले में देश के बड़े रायों में सबसे आगे निकल गया है। वर्ष 2012-13 में मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर 14.28 प्रतिशत और आर्थिक विकास 10.02 होगी। यह अनुमान केन्द्रीय सांख्यकीय संगठन ने जारी किया है। आर्थिक जानकारों के अनुसार यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आमतौर पर जिस वर्ष विकास दर असाधारण रूप से अधिक होती है उसके अगले वर्ष यह काफी कम हो जाती है। इस नियम को झूठलाते हुए मध्यप्रदेश की कृषि और आर्थिक विकास दर बहुत अच्छी है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
पिछले साल 2011-12 में बिहार की विकास की दर सबसे यादा 13.26 प्रतिशत और मध्यप्रदेश की विकास दर 11.81 थी। वर्ष 2012-13 के अनुमान के आधार पर मध्यप्रदेश में बिहार को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि बिहार की विकास दर 9.48 प्रतिशत ही है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में मध्यप्रदेश में लगातार वृध्दि हो रही है। यह इस तथ्य के बावजूद है कि प्रदेश में एक तिहाई आबादी अनुसूचित जाति और जनजाति की है। राय में वर्ष 2012-13 में प्रति व्यक्ति आय में 8.69 प्रतिशत की वृध्दि अनुमानित है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में विकास के लिए किये गये लगातार प्रतिबध्द प्रयासों के चलते बीते सात वर्ष में विकास के हर क्षेत्र में जबर्दस्त उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं। इस अवधि में प्रदेश का सकल राय घरेलू उत्पाद 96 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि प्रचलित दरों पर प्रति व्यक्ति आय में लगभग 284 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि कृषि, उद्योग और सेवा, विकास के इन तीनों क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है।
स्थिर भावों पर मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद आधार वर्ष 2004-05 में एक लाख 11 हजार 926 करोड़ 89 लाख रुपये था। मध्यप्रदेश आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अग्रिम अनुमानों के अनुसार वर्ष 2012-13 में यह बढ़कर 2 लाख 21 हजार 46 करोड़ 86 लाख रुपये हो गया है। स्थिर भावों पर शुध्द राय घरेलू उत्पाद आधार वर्ष 2004-05 में 99 हजार 940 करोड़ एक लाख था, जो वर्ष 2012-13 (अग्रिम) में एक लाख 96 हजार 253 करोड़ 48 लाख रुपये हो गया। यह वृध्दि भी 96.37 प्रतिशत है।
वर्ष 2004-05 से कृषि, उद्योग तथा सेवा, तीनों क्षेत्र में शानदार सफलता अर्जित की गयी है। मध्यप्रदेश में आलोच्य अवधि में कृषि क्षेत्र और कृषि उत्पादन में बड़ी वृध्दि हुई है। वर्ष 2004-05 में कुल एक करोड़ 97 लाख 19 हजार 497 हेक्टेयर भूमि कृषि के अंतर्गत थी। यह क्षेत्र वर्ष 2011-12 में बढ़कर 2 करोड़ 21 लाख 65 हजार 760 हो गया। इसी प्रकार, प्रदेश में कृषि उत्पादन वर्ष 2004-05 में 2 करोड़ 49 लाख 39 हजार 689 मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2011-12 में बढ़कर 3 करोड़ 2 लाख मीट्रिक टन हो गया। कृषि उत्पादन में इस अभूतपूर्व वृध्दि में सिंचाई साधनों में तेजी से विस्तार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2004-05 में जहाँ सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, वहीं वर्ष 2011-12 में 24 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवायी गयी। गेहूँ, धान, सोयाबीन, चना और सरसों आदि प्रमुख फसलों के उत्पादन और उत्पादकता में विशेष वृध्दि हुई। गेहूँ उत्पादन में मध्यप्रदेश ने कीर्तिमान बनाया है। इस साल इसके पहले नम्बर पर आ जाने की पूरी संभावना है। प्रदेश में वर्ष 2011-12 में 127 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उत्पादन हुआ।
प्रदेश में कृषि विकास दर वर्ष 2004-05 में 7.98 प्रतिशत थी। यह वर्ष 2011-12 में बढ़कर 18.91 प्रतिशत हो गयी, जो देश में सबसे अधिक है। विकास के प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, वानिकी, मछली उत्पादन) में स्थिर मूल्य पर सकल राय घरेलू उत्पाद 31 हजार 238 करोड़ 30 लाख था। यह वर्ष 2012-13  (अग्रिम) में बढ़कर 53 हजार 503 करोड़ 43 लाख रुपये हो गया। द्वितीयक क्षेत्र में खनिज उत्पादन, उद्योग, विनिर्माण, विद्युत, गैस और जल आपूर्ति आते हैं। इस क्षेत्र में वर्ष 2004-05 में सकल घरेलू उत्पाद 30 हजार 658 करोड़ 8 लाख रुपये था। यह वर्ष 2012-13 (अग्रिम) में बढ़कर 61 हजार 185 करोड़ 30 लाख रुपये हो गया। इसमें खनिज उत्पादन में उल्लेखनीय वृध्दि हुई। प्रदेश में वर्ष 2004-05 में समस्त खनिज उत्पादन 4 हजार 783 करोड़ 71 लाख रुपये था। यह वर्ष 2011 में बढ़कर 10 हजार 659 करोड़ 43 लाख रुपये हो गया। यह वृध्दि 223 प्रतिशत है। इसी तरह, तृतीयक क्षेत्र में परिवहन, भण्डारण, संचार, व्यापार, होटल और रेस्टोरेन्ट, बैंकिंग तथा बीमा, रियल स्टेट तथा अन्य सेवाएँ आती हैं। इस क्षेत्र में वर्ष 2004-05 में सकल राय घरेलू उत्पाद 51 हजार 30 करोड़ 51 लाख रुपये था। वर्ष 2012-13 (अग्रिम) में यह बढ़कर एक लाख 6 हजार 114 करोड़ 13 लाख रुपये हो गया। यह वृध्दि दो गुना से अधिक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *