उमरिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों मे शिक्षकों के 50 हजार पदों में शीघ्र भर्ती की जायेगी जिनमे 33 फीसदी आरक्षण महिलाओं के लिये होगा। चौहान ने कल यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश मे वन एवं पुलिस विभाग की भर्ती में भी 33 फीसदी आरक्षण महिलायो को दिया जायेगा।
उन्होंने कल ही उमरिया जिले के मानपुर जनपद मुख्यालय मे आयोजित जन कल्याण शिविर में मानपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की।उन्होंने जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्राम गोवर्दे, ताला, धमोखर, बरबसपुर बड़ेरी मे जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।