इंदौर। योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल 11 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा चौहान ने 11 वर्षो में मध्यप्रदेश का चौतरफा विकास किया हैं। योग गुरु आज सुबह देवी अहिल्या विमानतल पहुंचेथे। यहा उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के आदेश को साहसिक कदम बताया।
उन्होंने नोटबंदी पर देशवासियों से समर्थन की मांग करते हुए कहा, धैर्य रखें..निश्चित ही नोटबंदी के सुखद परिणाम देशवासियों को मिलेंगे।इंदौर पहुंचने के प्रयोजन के प्रश्न पर योग गुरु ने कहा वे यहां औद्योगिक नगरी पीथमपुर में एक इकाई स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे आज कुछ स्थानीय उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।
