भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को मोहन सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में सागर और देवास जिले के कलेक्टरों के साथ-साथ पुलिस अधीक्षकों को भी हटा दिया गया। जारी आदेश के मुताबिक, सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रबंध संचालक के तौर पर पदस्थ किया गया है, जबकि देवास कलेक्टर ऋतुराज को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह नेहा मीना को देवास जिले की कमान सौंपी गई है। 

IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में पांच IAS अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।
प्रतिभा पाल (IAS, 2012 बैच): कलेक्टर, सागर से प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल।
नेहा मीना (IAS, 2014 बैच): कलेक्टर सिवनी से कलेक्टर देवास।
दिलीप कुमार यादव (IAS, 2014 बैच): प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल से कलेक्टर, सागर।
ऋतुराज (IAS, 2015 बैच): कलेक्टर, देवास से उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग।
अंजू अरुण कुमार (IAS, 2017 बैच): उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से कलेक्टर, सिवनी।

IPS अधिकारियों के भी तबादले
गृह विभाग ने चार IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें सागर और देवास के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।
अनुराग सुजानिया (IPS, 2014 बैच): पुलिस अधीक्षक, सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
संजीव कुमार सिन्हा (IPS, 2016 बैच): सेनानी, 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, सागर।
पुनीत गेहलोत (IPS, 2017 बैच): पुलिस अधीक्षक, देवास से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
आदित्य मिश्रा (IPS, 2018 बैच): पुलिस अधीक्षक, बालाघाट से पुलिस अधीक्षक, देवास।