इंदौर। मध्यप्रदेश की इंदौर पुलिस ने अहिल्या आश्रम स्कूल में सड़क पर सुरक्षा, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर सेफ्टी जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया। इसमें एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। मिश्र ने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर आपके द्वारा डाले गए शेयर, पोस्ट या फिर पिक्चर, निजी जानकारी कोई भी देख सकता है। वे इनके जरिए आपको परेशान कर सकता है। आपको खुद यह तय करना होगा कि हमें अपनी सुरक्षा कैसे करनी है। इसलिए सही निर्णय लेते हुए ऐसी सामग्री को शेयर करें। उन्होंने छात्राओं को निर्णय और गलत निर्णय की पहचान में बताई। अजनबी से रिश्ते बनाना, उससे मिलना और उसके साथ अपनी व अपने परिवार की जानकारी शेयर करना आपको परेशानी में डाल सकती है।
इसके तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में.. फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी। देर रात तक घर या हॉस्टल से बाहर रहना, दोस्तों के साथ घूमना, किसी भी तरह का नशे का सेवन कभी भी आपको परेशानी में डाल सकता है। आप अपना भविष्य खुद बना सकते है।
किसी अपराधी के चंगुल में फंसने पर किस तरह से खुद को मजबूत करें और उससे बाहर आएं। इसके लिए सेल्फ डिफेंस को लेकर मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ द्वारा डेमो भी दिया गया।
राह चलती महिलाएं धोखा, जैसे अपराधों से खुद को कैसे सुरक्षित रखें, इसके बारे में जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सफर सुरक्षित करने के लिए हेलमेट पहनने व ट्रैफिक नियमों के पालन की सलाह दी गई।