भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे हाई प्रोफाइल हनीट्रैप मामले में एक वीडियो लीक हुआ है। वीडियो-ऑडियो सही है या गलत यह तो जांच के बाद पता चलेगा परंतु जो कुछ सुनाई और दिखाई दे रहा है वो मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका करने वाला है। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, श्वेता स्वपनिल जैन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वो जो बोल रहे हैं भाजपा में खलबली मचाने वाला है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भी श्वेता स्वपनिल जैन ने ही रिकॉर्ड किया था। लीक कैसे हुआ इसका खुलासा नहीं हुआ है।
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा कह रहे हैं कि मैंने व्यापमं का पूरा जहर पी लिया है। मैं चाहता तो एक मिनट में इनकी कुर्सी चली जाती लेकिन संगठन हमारी मां है, इसलिए मैंने जहर का पूरा घूंट पी लिया। इसके साथ ही वह मोदी और शिवराज के रिश्ते पर भी श्वेता स्वपनिल जैन से बात करते हैं। लक्ष्मीकांत शर्मा कहते हैं कि मोदी इसका विरोधी है। प्रधानमंत्री के दावेदार में तो इसकी गिनती तो होती नहीं है लेकिन यह खुद को दावेदार मानते थे।
स्वपनिल जैन का लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ फोटो में ले कौनसा यज्ञ कर रहे है। समझ से परे है। हनीटैप मामले की जांच इतनी धीमी और गोपनीय इसलिए की जा रही है कि इसमें शामिल लोग बडे पदों पर बैठे है। लक्ष्मीकांत शर्मा अपनी ही पार्टी के नेताओ पर आरोप लगा रहे है, लेकिन खुद क्या कर रहे है। इंसान अगर अपने गिरेवां में झांके तो उसे अपने से ज्यादा कोई बुरा न लगे।