भिण्ड। देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज 6 अपै्रल को हमारी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। संयोग से आज उपचुनावों के सिलसिले में भिण्ड में हूं। पूरी मध्यप्रदेश की पार्टी प्रत्येक मतदान केन्द्र पर यह स्थापना दिवस मना रही है। हम जिस पार्टी से जुड़े है उस पार्टी की राजनैतिक यात्रा काफी कष्टप्रद रही है यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भिण्ड जिले के वार्ड क्रमांक 1 डांक बंग्ला रोड पर स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा हम कुर्सी के लिए राजनीति नहीं करते हैं और उत्तरप्रदेश में जनता को समझ में आया कि देश, धर्म एवं संस्कृति को बचाना है इसलिए भाजपा को लाना है मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए। हर वर्ग के लिए योजनायें चलाकर प्रदेश को शिवराज सरकार ऊंचाईयों पर पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि जातिपात से धर्म बड़ा होता है धर्म बचेगा जब ही हमारी जाति बचेगी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है अब देश में जातिवाद खत्म हुआ है और राष्ट्रवाद खिल उठा है अटेर का यह उपचुनाव व्यक्ति का चुनाव नहीं है अरविन्द्र भदौरिया तो मात्र प्रतीक है यह चुनाव भाजपा लड़ रही है हमें इस मानस के साथ राजनीति करनी चाहिए कि यह विकास का चुनाव है और विकास का पहिया तेजी से घूमता रहे इसके लिए हम भाजपा प्रत्याशी अरविन्द्र भदौरिया को भारी मतों से विजयी बनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *