
कार्यक्रम का संचालन महेश उमरैया ने एवं आभार वीरेन्द्र जैन ने व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत शरद गौतम, कमल माखीजानी ने किया।
उन्होने कहा कि हमारा सबसे पहला कार्य संगठन विस्तार का है। हम लोग प्रारंभ से ही कहते रहे है कि हमारी पार्टी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। इस जनशताब्दी वर्ष में पार्टी का संकल्प है कि जिस घर में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार नहीं पहुंचे हो, भाजपा के विचार पहुंचे नहीं हो उस घर में भाजपा के विचार पहुंचने चाहिये। हमारी भाजपा सरकार की योजनाओं को हर घर पर पहुंचाना है जिसे जनता ही भाजपा के विचार को समझे। जो हमारे प्रतिकूल है उन्हें हमें अनुकूल बनाना है और वह हमारे मतदाता बने और आने वाले समय में भाजपा के कार्यकर्ता बनें। इसलिये केन्द्रीय स्तर पर यह विस्तारक योजना बनायी गयी है। एक सप्ताह से लेकर एक साल तक होने वाले समयदानी कार्यकर्ताओं की संख्या इस वक्त देश में 4 लाख के ऊपर है।
प्रदेष सरकार के मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कांग्रेस इस समय सन्नीपात में पड़ी और हमारा कार्यकर्ता इस मई महीने में समयदानी कार्यकर्ता के रूप में अपने क्षेत्र में खड़ा है। यह कार्य केवल भाजपा ही कर सकती है। जिस पेटर्न में संगठन में यूपी में भाजपा का चुनाव लड़ा और उत्तरप्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनायी। सरकार इसलिये बनी क्योंकि हमारे हजारों समयदानी कार्यकर्ता अपने अपने मतदान केन्द्र पर एक साल से लगे रहे। इस विस्तारक योजना से संगठन को फायदा मिलेगा। यह योजना अभिनव थी। मई के महीने में सत्ताधारी दल का कार्यकर्ता जनता के बीच में निकलना समयदानी कार्यकर्ताओं के लिये एक अग्निपरीक्षा थी। पार्टी की विस्तारक योजना से संगठन का विस्तार हुआ है और इस अभियान में अनेको समस्याओं का समाधान भी हुआ है।
स्वागत भाषण देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि जो कार्यकर्ता कार्य विस्तार के लिये वार्डों में गये थे उनका में हृदय से आभार व्यक्त करता हॅू। समयदानियों ने घर घर दस्तक दी। वृक्षारोपण के कार्यक्रमों में भाग लिया। मतदान केन्द्र तक काम किया। इसका सबूत वार्डों के सम्मेलन में उपस्थित संख्या से मिला। उन्होने कहा कि हम ग्वालियर के कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है कि हमारे ग्वालियर में एकात्ममानव दर्शन का विचार पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ग्वालियर में दिया।