इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एक व्यक्ति ने घर के सामने सड़क न बनने पर नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय के भीतर आत्मदाह का प्रयास किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कमल मालवीय (39) निवासी कर्मा नगर कल रात नगर निगम के संगम नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के भीतर आत्मदाह का प्रयास किया।
कमल का आरोप है कि उसके घर के सामने की सड़क निगम ने ढाई साल पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदी थी तब से ही सड़क नहीं बन पाई है। वह डेढ़ वर्ष से लगातार हो रही असुविधा के लिए निगम अधिकारी, स्थानी पार्षद, विधायक और महापौर से गुहार लगा चुका है।
समस्या का समाधान न होने की वजह से कमल ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझा कर कमल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।