देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,480 नए मामले आने के बाद जहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,62,793 हो गई है, तो वहीं 1,587 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 3,83,490 हो गई है. इसके अलावा 88,977 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,85,80,647 हो गई है. फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,98,656 है. 

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर 26,89,60,399 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 19,29,476 सैंपल टेस्ट किए गए. गुरुवार तक कुल 38,71,67,696 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. देश में 73 दिनों बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हुए हैं. साथ ही दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24 फीसदी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *