भोपाल ! मध्यप्रदेश शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें होशंगाबाद, बैतूल, विदिशा, शाजापुर और छतरपुर सहित 13 जिले में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। जबकि कुछ जिलों के कलेक्टरों को सचिव, अपर सचिव और संचालक बनाकर प्रदेश मुख्यालय में पदस्थ किया गया है,
कवीन्द्र कियावत कलेक्टर उज्जैन से सचिव, मध्यप्रदेश शासन, एमबी ओझा कलेक्टर विदिशा से अपर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, मसूद अख्तर कलेक्टर छतरपुर से संचालक, एड्स तथा पदेन अपर सचिव, लोक स्वासथ्य एवं परिवार कल्याण, ज्ञानेश्वर बी पाटिल कलेक्टर बैतूल से अपर सचिव उच्च शिक्षा विभाग, राजीव चन्द्र दुबे कलेक्टर शिवपुरी से अपर सचिव, परिवहन तथा प्रबंध संचालक राज्य सडक़ परिवहर निगम, प्रमोद कुमार गुप्ता संचालक तकनीकी शिक्षा विभाग से अपर आयुक्त सागर संभाग, अरूण कुमार तोमर कलेक्टर अशोकनगर से सचिव राजस्व मंडल ग्वलियर, एसएनएस चौहान कलेक्टर पन्ना से कलेक्टर सिंगरौली, राजीव शर्मा कलेक्टर शाजापुर से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, अलका श्रीवास्तव अपर आयुक्त सागर संभाग से कलेक्टर शाजापुर, अरूणा गुप्ता कलेक्टर झाबुआ से प्रबंध संचालक स्टेट को-ऑपरेटिव्ह डेयरी, आशीष सक्सेना उप प्रशासक, राजधानी परियोजना प्रशासन से कलेक्टर झाबुआ, बाबूसिंह जामौद संचालक लोक शिक्षण से कलेक्टर अशोकनगर, अनिल सुचारी उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय से कलेक्टर विदिशा, संकेत भोंडवे कलेक्टर होशंगाबाद से कलेक्टर उज्जैन, शशांक मिश्रा कलेक्टर सिंगरौली से कलेक्टर बैतूल, डॉ. रामराव भोंसले मुकाजिपं सीहोर से कलेक्टर नरसिंहपुर, ओपी श्रीवास्तव उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास से कलेक्टर शिवपुरी, दीपक सिंह अपर कलेक्टर इंदौर से कलेक्टर बुरहानपुर, रमेश भण्डारी उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय से कलेक्टर छतरपुर, आईरिन सिंथिया कलेक्टर बुरहानपुर से कलेक्टर पन्ना, सिबि चक्रवर्ती एम कलेक्टर नरसिंहपुर से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, अविनाश लवानिया मेला अधिकारी होशंगाबाद तथा आयुक्त ननि उज्जैन से कलेक्टर होशंगाबाद, आशीष सिंह अपर आयुक्त ननि उज्जैन से आयुक्त ननि उज्जैन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *