ना उम्र की सीमा हो, ना जन्मों का हो बंधन, जब प्यार करे कोई..तो देखे केवल मन…दिवंगत जगजीत सिंह का यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में आए एक कपल पर बिल्कुल सटीक बैठती है। अमेरिका के सैन डिएगो में रहने वाली 25 साल की एक लड़की को अपने से 51 साल बड़े, 76 साल के एक बुजुर्ग से प्यार हो गया। उसने अपने प्यार का सबके सामने खुलकर इजहार भी किया। अब यह अनोखी प्रेम कहानी आज हर किसी की जुबान पर है। आइए जानते हैं डायना और एडगर की कैसे शुरु हुई प्रेम कहानी। कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। अमेरिका के सैन डिएगो कि डायना मोंटानो ने इसे हकीकत में बदलकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं 25 साल की हूं और मेरा बॉयफ्रेंड एडगर 76 साल का। दोनों के बीच 51 साल के अंतर के बाद भी हम एक दूसरे को हद से ज्यादा प्यार करते हैं। डायना ने एडगर के साथ न सिर्फ प्यार का इजहार किया, बल्कि उनके साथ जीवन बिताने का फैसला भी कर लिया।

ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

इन दोनों की प्रेम कहानी एक म्यचुअल फ्रेंड के जरिए शुरू हुई थी। डायना ने बताया कि एक म्यचुअल फ्रेंड के जरिए ही वो एडगर से मिलीं, तब उनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। फिर धीर-धीरे दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगने लगा और दोनों नजदीक आने लगे। फिर कुछ दिन बात ऐसा हुआ कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।

2023 में एडगर से मिली थी डायना 

डायना ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी में प्यार इस तरह दस्तक देगा। 2023 में उनकी मुलाकात जब एडगर से हुई थी उस वक्त डायना का ध्यान अपने करियर और जिंदगी पर था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। एक दिन एडगर ने डायना से उनका नंबर मांगा। उम्र के अंतर की वजह से डायना ने पहले तो हिचकिचाहट दिखाई, लेकिन फिर नंबर दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

परिवारवालों ने रिश्ते का किया विरोध

इस रिश्ते को लेकर डायना के परिवार ने कड़ा विरोध जताया। परिजनों का मानना है कि डायना अपनी जिंदगी का गलत फैसला ली है। लेकिन डायना अपने निर्णय पर अडिग हैं। उन्होंने कहा, “मैं समझदार हूं और अपने फैसले खुद ले सकती हूं। मेरे परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं, लेकिन अगर मैं शादी करूंगी, तो सिर्फ एडगर से।” फिर जुलाई 2024 में दोनों आधिकारिक तौर पर शादी कर ली।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

डायना और एडगर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इन दिनों इस कपल की हर तरफ चर्चा हो रही है।  जहां कुछ लोग डायना और एडगर के प्यार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उम्र के इस फासले की वजह से आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन डायना और एडगर के लिए यह सब मायने नहीं रखता। उनका मानना है कि प्यार में उम्र, रूप या रंग की कोई सीमा नहीं होती। डायना ने बताया कि एडगर के साथ उनका रिश्ता अब तक का सबसे ‘अंतरंग और भावुक’ रिश्ता है।