इंदौर। इंदौर में कोरोना के आंकड़े लगातार तीसरे दिन कम होना जारी रहे। शुक्रवार 16 अक्टूबर को 312 नए कोरोना पॉजिटिव मिले जिसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 31 हजार 408 हो गए। सुकून की बात यह है कि इनमे से लगभग 27 हजार (26981) ठीक भी हो गए। आज एक नई मौत के बाद कुल मृतक 655 हो गए हैं।

आज 2427 की जांच में 312 पॉजिटिव व 9 रिपीट पॉजिटिव मिले। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 3 लाख 47 हजार 647 की जांच की जा चुकी है। आज 1600 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 78863 है।

इधर 107 व 205 मरीज और ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए। अभी तक कुल 26 हजार 981 ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 3772 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *